दुकान स्वामी ने कुछ लोगों पर बेटे की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी केबी सिंह को दी गई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई जोगियों वाली गली निवासी शफकत अली ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे कुछ लोग आए और उसकी दुकान की दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने बेटे की कनपटी से तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। गालीगलौज और शोर सुनकर भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर 100 डायल पुलिस की आई मौके पर आई तो वह लोग भाग गए। पीड़ित ने बताया वह मामले की तहरीर लेकर थाने गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि उसे आशंका है कि आरोपी उसकी दुकान की दीवार तोड़कर सामान गायब कर देंगे। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।