फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रीपुर में शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग

Thu, 12 Nov 2015 11:32 PM IST
भावलखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीपुर में शार्ट सर्किट से दो घरों में भयंकर आग लग गई। इससे लाखों की क्षति हो गई।
विज्ञापन

मिश्रीपुर निवासी पिंटू उर्फ राजू कश्यप ने अपने कमरे में पूजा स्थल को बिजली की झालरों से सजाया था। पूजा स्थल पर परिवार के सभी लोग पूजा करके मकान की तीसरी मंजिल पर खाना खाने के लिए चले गए कि इतने में झालरों से शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब परिवार के लोगों ने धुआं उठता देखा तो कमरे में लगी एलसीडी टीवी व पूजा स्थल पर पूजन के लिए रखे 50 हजार रुपये व 12 ग्राम की एक सोने की चैन व छह ग्राम की एक अंगूठी और सोफा एवं एक टैबलेट जलकर राख हो गए। मोहल्ले वासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पिन्टू कश्यप सहारा व भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं।
इसके अलावा मिश्रीपुर में ही वीरेंद्र पाल के यहां भी झालरों की शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे उनके कमरे में रखे डबल बैड व गोदरेज सेफ एवं जैकेट में रखे सात हजार रुपये और रजाई गद्दा एवं घर का जरूरी सामान जलकर राख हो गया। वीरेंद्र के परिवार के सभी लोग पूजा करके खाना खा रहे थे। दूसरी मंजिल पर धुआं उठता देख पड़ोसियों ने देखकर चिल्लाने लगे और मोहल्ले वासियों ने दौड़कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। वीरेंद्र रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में परिचालक है।
विज्ञापन


खोखे में रंजिशन आग लगाने का आरोप
जलालाबाद। दीवाली की रात बारहपत्थर रोड पर रखा बारबर का खोखा जलकर राख हो गया। इस मामले में खोखा स्वामी की ओर से रंजिशन उसकी दुकान में आग लगा देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है।
कस्बे के मोहल्ला गौसनगर निवासी रहूब ने पुलिस को बताया कि उक्त रोड पर नीलम टाकीज के सामने उसकी बाल कटिंग करने की दुकान है। कुछ दिन पहले उसके पड़ोसी दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज उक्त दुकानदार व उसके भाई ने उसकी दुकान में आग लगा देने की धमकी दी थी। भुक्तभोगी का आरोप है कि बुधवार रात दीपावली के त्योहार पर उक्त लोगों ने उसकी दुकान में आग लगा दी ताकि किसी को शक न हो। सुबह लोगों द्वारा जानकारी देने पर उसे दुकान में आग लगने का पता लगा। उक्त आग में फर्नीचर समेत पूरा खोखा जलकर राख हो गया। हालांकि आग के दौरान पास में रखे आरोपी का खोखा भी जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक अन्य घटना में गांव गुनारा में दीपावली की रात शहादत के मकान की छत पर रखे शीशम के पलमास में आतिशबाजी चलाए जाने के दौरान किसी तरह आग लग गई जो पड़ोसी खैराती के छप्परनुमा घर तक पहुंच गई और दोनो घरो की गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

कास्मेटिक दुकान में आग से लाखों का माल राख
खुदागंज। कस्बे की एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से लाखों का माल जल गया।
कस्बे के मोहल्ला डाकखाना वाली गली के सामने मनीष की कास्मेटिक सेंटर की दुकान है। वह बुधवार शाम को दुकान बंद करके घर चला आया।  बुधवार रात 11 बजे के करीब किसी तरह उसकी दुकान में आग लग गई। दुकान में से धुआं निकलता देख गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दुकान मालिक को घर जाकर जगाकर दुकान में आग लगने की सूचना दी। हड़बडाते हुए दुकान मालिक मनीष अपनी दुकान पर भागकर आया तब तक दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी। सामान जलता हुआ देख मनीष बेहोश होकर गिर पड़ा। इस आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है।

आतिशबाजी से कई घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला
शाहजहांपुर। बुधवार रात मीरानपुर कटरा,खेड़ा बझेड़ा, अल्हागंज और बुधवाना में आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान, अनाज जल गया। इस आग में एक ग्रामीण और दो मवेशी झूलस गए।
मीरानपुर कटरा। दीपावली की रात क्षेत्र के तीन गांव के बाशिंदों पर भारी पड़ गई। आग की वारदातों में ग्रामीणों की हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आकर एक ग्रामीण के दो मवेशी भी झुलस गए।
बुधवार की रात गांव खजुरिया निवासी फूलचंद्र के छप्परनुमा घर में दीपक की लौ से आग लग गई। जिससे उसके घर में रखा राशन एकपडे ण्बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस आग की लपटों ने पड़ोसी रमेश और बालिस्टर के छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नतीजे में इन दोनों का भी घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। उधर गांव कुसक निवासी श्याम लाल पुत्र रामेश्वर की झोपड़ी में आग लगने से उसकी दो गायें झुलस गई। वहीं गांव पौकी निवासी संजीव पुत्र राम लाल के छप्परदार घर में आग लगने से उसका भी काफी सामान जलकर राख हो गया।
0000000
खेड़ा बझेड़ा। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा रठ में बुधवार रात लगभग आठ बजे लक्ष्मण जाटव पुत्र नरसू के छप्परदार घर में अचानक आग लग गई। इससे नगद रखे बीस हजार रुपए समेत कपड़े व खाने पीने का सारा समान जल कर राख हो गया। लक्ष्मण ने बताया कि वह गांव में लोगो को दीवाली की शुभ कामनाएं दे गया हुआ था घर में उसकी तीन शादी शुदा बेटियां व दामाद आए हुए थे सभी खाना खा कर लेटे हुए थे कि अचानक घर में आग लग गई। झोपड़ी के अंदर छह माह की बच्ची नैना सोई हुई थी। अचानक आग लगने से केवल वह बच्ची को ही बचा सके। बाकी मेहमानों समेत सभी के कपड़े व खाने का सारा आनाज जल कर राख हो गया। लक्ष्मण ने बताया कि उसके पास जमीन नहीं है मजदूरी कर झोपड़ी में रह कर बच्चो का पालन पोषण करता है। आज तक उसका राशन कार्ड भी नहीं बनाया गया है।  
0000000000
अल्हागंज। बुधवार रात करीब 11 बजे साहबगंज गांव में छप्पर में आग लगने से हजारों का सामान जल गया।
गांव साहबगंज निवासी रमेश पुत्र झुन्नी लाल के घर के छप्पर में आतिशबाजी की चिंगारी से भयंकर आग लग गई। गांव वालो ने आग को बुझाया। रमेश मजदूरी करता है।  उसके तीन बेटे तथा 3 बेटियां हैं। दूसरी तरफ अल्हागंज के मोहल्ला अंधुई निवासी गंगा राम के मकान के ऊपर पड़े छप्पर में पटाखा गिरने से आग लग गई। इसमें हजारों का सामान जल कर राख हो गया।
000000000
खुदागंज। कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी देवीसरन, रामसरन, महेन्द्र, गजेन्द्र व जायका देवी कश्यप जाति के लोग छप्परों में अलग अलग रहकर मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते हैं। बुधवार रात जब पूरा मोहल्ला दीपावली के त्यौहार पर आतिशबाजी चला रहा था, तभी आतिशबाजी की फुलझड़ी की चिंगारी से पंाचों परिवारों के छप्पर पर आ गिरी, जिससे उनके घरों में रखी नगदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। राजस्व विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं आया। पीड़ित परिवारों के बच्चों की भूख को मिटाने के लिये द्रोपदी मौर्य ने खाना खिलाया और ठण्ड से बचाव के लिये गर्म कपड़ें दिये। पूछे जाने पर हल्के के लेखपाल राजकमल ने कहा कि जानकारी मिली मौके पर जाऊंगा और जो सम्भव होगा सरकारी सहायता दिलाई जायेगी।  
विज्ञापन

000000000
बुधवाना। बुधवार की रात गांव निवासी जागन के छप्पर पर जलता हुआ रॉकेट गिर गया। इससे छप्पर में आग लग गई। आग ने घर में रखा 10 क्विंटल गेहूं और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें