फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के घरों से लाखों की चोरी

Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
इसी घर में की चोरी
विज्ञापन
बुधवार रात चोरों ने दो सगे भाइयों के मकानों के ताले तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी और घरेलू सामान चुरा लिया। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला दिलाजाक निवासी आलू विक्रेता रशीद मंगलवार को पत्नी व बच्चों के साथ नगर के मुहल्ला इमली स्थित अपनी ससुराल गए थे। रात को यह सभी लोग सुसराल में ही रुक गये। इसी रात मौका पाकर चोरों ने रशीद के मकान के घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़ लिया। अंदर कमरों में रखे संदूक तथा अलमारियों के ताले तोड़कर चोर मकान में रखे तांबे के बर्तन, सोने का एक हार, कुंडल, अंगूठी, 18 हजार रुपये और गैस सिलेंडर आदि घरेलू सामान चुरा ले गये। रशीद ने बताया कि उनकी बिटिया की शादी कुछ दिन बाद होने वाली है। उसकी शादी के लिए सामान जुटाया था, वह सभी सामान चोर ले गये। रशीद के मकान के पास उसके भाई शकील का मकान है। शकील टमाटर लेने बाहर गया था। उसकी पत्नी सलमा अकेले होने के कारण अपने मायके चली गई थी। घर खाली होने के कारण चोर रशीद की छत पर चढ़कर भाई की शकील के यहां घुस गये। यहां भी चोरों ने घरेलू समान बर्तन सहित घर में रखी नगदी चुरा ले गये। सुबह चोरी का पता लगने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें