फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से अधेड़ की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:49 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे साइडिंग के पास बैक होते ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर हंगामा कर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में तोड़फोड़ की है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक निजी कंपनी का वर्कशाप है, जहां एक ट्रक धुलाई होने के बाद बैक हो रहा था। इसी दौरान जमुही गांव निवासी 60 वर्षीय पातीराम उर्फ विक्रम अचानक बैक होते ट्रक के पीछे आ गए। इसको ट्रक का चालक नहीं देख सका। ट्रक के पहिये के नीचे आने से पातीराम के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए।
शोर शराबा सुनकर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पास ही गांव जमुही में जब पातीराम के घायल होने की सूचना पहुंची तो ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे आदि तोड़ डाले तथा ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के साथ अभद्रता की। मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी और एसआई विजय कुमार पहुंच गए। उत्तेजित ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी ने बताया कि इलाज के लिए जे जाते समय घायल पातीराम उर्फ विक्रम की मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लिया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें