फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैैक्टर पर गन्ने से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत

Thu, 03 Mar 2016 12:08 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर बुधवार की रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर असंतुलित होकर ट्रक पलट गया जिसमें ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। रोड पर भारी जाम लग गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घाटबोझ निवासी 32 वर्षीय गब्बर अपना गन्ना गांव के 22 वर्षीय कल्ले के ट्रैक्टर पर लादकर रात करीब साढ़े आठ बजे डालमियां चीनी मिल ले जा रहा था। रास्ते में हसौआ तिराहा के पास गन्ने से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक किया। इसी बीच ट्रक असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पर पलट गया। जिसमें टै्रैक्टर चला रहा कल्लू और बैठा हुआ गब्बर दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को ट्रैक्टर-ट्राली से हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन को बुलाया गया। इसकी मदद से ट्रक को हटाया। टै्रैक्टर पर सवार कल्लू और गब्बर के शव क्षतविक्षत अवस्था मिले। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर मृतकों के परिवार वाले घटनास्थल पहुंच गए हैं। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें