क्षेत्र के गांव घटुई में दबंगों ने एक घर पर धावा बोल कर आधा दर्जन लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई करके घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव घटुई निवासी रामबहादुर और अजीजपुर के रहने वाले मुनेंद्र, अजय, राजू से पेड़ काटने को लेकर विवाद था। मंगलवार रात नौ बजे स्कार्पियो कार पर सवार होकर आए अजीजपुर निवासी मुनेंद्र, राजू, अजय, सुधीर ने रामबहादुर के घर जा पहुंचे। इस दौरान इन लोगों ने रामबहादुर, उसकी पत्नी मीना देवी, पुत्र रनवीर, नन्हें, नन्हें की पत्नी गीता की पिटाई कर दी, जिससे यह लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।