फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर रिक्शा चालक की मौत

Tue, 07 Apr 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग से रिक्शा निकालते समय सोमवार की शाम एक रिक्शा चालक की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त शाहबाद (हरदोई) क्षेत्र के गांव कटका निवासी 70 वर्षीय रशीद खां  के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के लाल इमली चौराहा की तरफ से जा रहे रिक्शा चालक ने रोडवेज क्रॉसिंग बंद होने पर रिक्शा पोल के नीचे से निकाल लिया। इसी बीच डाउन लाइन पर बरेली की तरफ से सुपरफास्ट ट्रेन अकाल तख्त आ गई। ट्रेेन की चपेट में आकर रिक्शा चालक मय रिक्शे के काफी दूर नाले में जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिक्शे के भी परखच्चे उड़ गए। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जीआरपी ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को कब्जे में लेकर स्टेशन पर भेज दिया गया। रिक्शा पर लगे संचालक के ठप्पे से शव की शिनाख्त हुई। रिक्शा चालक यूनियन के जिलाध्यक्ष यकूब कुरैशी ने बताया कि मृतक रशीद खां अंटा चौराहा के पास हबीब रिक्शा वालों का रिक्शा चलाते थे। रात में वहीं सो जाया करते थे। रशीद की शादी नहीं हुई थी। गांव कटका में उनकी एक भांजी रहती है, जिसे खबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें