फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार पुलिस ने तिलहर में तलाशी चोरी की लकड़ी

Tue, 07 Apr 2015 12:05 AM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार पुलिस ने चोरी की लकड़ी की तलाश में यहां कई जगह छापा मारा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

खुटार पुलिस ने टाटा पिकअप वैन के मालिक, ड्राइवर और हेल्पर को गाड़ी सहित उस समय हिरासत में लिया था जब खुटार के गांव डेला निवासी एक व्यक्ति की निशानदेही पर इमली मोहल्ला निवासी एक युवक ने इस गाड़ी से चोरी की लकड़ी ले जाने की बात कही थी। रविवार रात लगभग आठ बजे पुलिस ने जब व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा तो वह पुलिस को गच्चा देकर निकल गया। पुलिस द्वारा कई अन्य स्थानों व गोदामों पर भी छापामारी की गई, लेकिन चोरी की लकड़ी बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें