फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक रौंदी, दो घायल

Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धनेला के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के मोहल्ला गयासपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का पुत्र रोहित गुप्ता अपने दोस्त बीसलपुर निवासी संतोष के साथ बृहस्पतिवार सुबह तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अपने बहनोई गौरव ओमर के घर आया था। बताते हैं कि रोहित गुप्ता का बीसलपुर में मशीनरी स्टोर है वह अपनी दुकान का मोबिल ऑयल का व्यापार तिलहर क्षेत्र में भी करता है। इसी व्यापार के सिलसिले में रोहित अपने दोस्त संतोष के साथ लगभग तीन बजे अपनी बाइक से मीरानपुर कटरा जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर धनेला के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें