फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में फ्लैट के नाम पर 8.86 लाख ठगे

Fri, 11 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में अदालत के आदेश पर पुलिस ने गुरुग्राम (गुड़गांव) में फ्लैट देने के नाम पर 8.86 लाख रुपये हड़प लिए जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा निवासी नदीम अहमद ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वर्ष 2012 में उसने एक समाचार पत्र में ओरिस इंफ्राट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का गुरुग्राम में फ्लैट खरीदने का एक विज्ञापन पढ़ा था।

जिसमें दिए गए एक नवंबर पर उसने फोन किया, जिस पर उसकी बात कंपनी डायरेक्टर विजय कुमार से हुई। डायरेक्टर ने उसे निदेशक गौरव कुमार से और गौरव ने आरओआई सेल्स इंप्लॉई एस अहमद से बात करने को कहा।
विज्ञापन


आखिर में एस अहमद से बात करने पर 2 बीएचके (करीब डेढ़ बीघा जमीन) की बात तय हुई। जिसके लिए उससे एडवांस में 8 लाख 86 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। नदीम के मुताबिक उसने 25 अक्तूबर 2012 को देवबंद पहुंचे कंपनी के लोगों को तय रकम का चैक दे दिया।

जिसे उन्होंने 6 नवंबर 2012 को कैश करा लिया गया। आरोप है कि चार साल गुजर जाने के बाद न तो उक्त लोगों ने उसे फ्लैट दिया और न ही उसकी दी हुई रकम को लौटाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें