फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों से तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Thu, 10 Dec 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात गांव जनकापुर में चोरों ने पांच घरों से लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

चोर गांव जनकापुर के श्रीकृष्ण के मकान की छत से जीने के रास्ते घर में घुस आए और 35 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। चोर उनकी पत्नी कृष्णा देवी, पुत्रवधू कन्यावती की झुमकी, नथनी, झाले, पायल, कमर बिछुआ आदि चुरा ले गए। इसी गांव के राजेंद्र परिवार सहित नए मकान में सो रहे थे। चोर उनके पुराने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और पत्नी विमला देवी, पुत्रवधू नन्हीं देवी की पायजेबरी, कमर बिछुआ, सोने के झाले, भेसर, मांगबेंदा, सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए।
राजेंद्र के मकान की छत से ही चोर पड़ोस के नन्हेंलाल के घर घुस गए और 15 हजार की नगदी के अलावा पत्नी रूपवती की पायल सहित अन्य जेवर चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने चंद्रप्रकाश के घर को निशाना बनाया। उनकी रोजा के गांव जमुका में ब्याही पुत्री गुड्डी मायके आई हुई है। चोर गुड्डी की पायल, कमर बिछुआ, मंगलसूत्र, तीन हजार रुपए की नगदी और अनाज रखने की डेहरिया में रखे साले रामदीन के 50 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर गांव के ही मेवाराम के घर जा घुस और 10 हजार रुपए की नगदी, पत्नी मुन्नी देवी की पायल, बिछुआ, नाक का फूल आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव के कई घरों से चोरी होने की बात पता चलने पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग पीड़ितों के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोरी की घटनाओं की जानकारी ली। रीकृष्ण की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक ही रिपोर्ट में अन्य पीड़ितों की चोरी का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें