फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के पार्सलयान से चोरी करते आरपीएफ ने तीन पकड़े

Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा स्टेशन के पास बृस्पतिवार की सुबह सद्भावना एक्सप्रेस के पार्सलयान से हौजरी का सामान चोरी कर रहे तीन चोरों को घेराबंदी करके दबोच लिया। तीन के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। योजना के तहत तीनों चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था। एक चोर बंथरा स्टेशन के पास रुका हुआ था, जबकि दो चोर पिछले स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। बंथरा स्टेशन निकलने के बाद पुल की वजह से ट्रेन हल्की हो जाती है। पार्सल में मौजूद दोनों चोरों ने हौजरी का सामान नीचे फेंकना शुरू कर दिया। ट्रेन के गार्ड ने सामना पटरियों के किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने तुंरत आरपीएफ थाने में ट्रेन से चोरी होने की सूचना दी। आरपीएफ टीम ने सूचना मिलते ही घेराबंदी करके तीनों चोरों को बंथरा स्टेशन के पास से दबोच लिया। तीनों एक पिकअप गाड़ी में सामान लाद रहे थे। आरपीएफ ने चोरी के सामान समेत पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पकड़े गया चोर इस्माल मोहल्ला बाडूजई प्रथम में शहीदों वाली मस्जिद के पास रहने वाला है, उसका दूसरा साथी अनवर भी उसी मोहल्ले में रहता है, जबकि तीसरा देशराज मोहल्ला बड़ा ककरा कलां निवासी है। इससे पहले भी तीनों से ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरपीएफ तीनों से पूछताछ कर रही है। पकडने वाली टीम में एसआई जीराम, एसआई अमित कुमार, एएसआई सुरेश चंद्र, एएसआई एनएस नेगी और बलदेव सिंह थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें