फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 21 May 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
three arrested
विज्ञापन
थाना मीरानपुर कटरा पुलिस की रविवार रात कसरक रोड पर अनुभव सत्संग भवन के पीछे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि मीरानपुर कटरा थानाध्यक्ष धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार रात बांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुछ बदमाश कसरक रोड पर अनुभव सत्संग भवन के पीछे राहगीरों से लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, तभी पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव फरैकपुर निवासी शमशेर, थाना फरीदपुर के गांव मैकी नगला निवासी वीरपाल, थाना फतेहगंज निवासी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव नाथपुर धंडेरा निवासी बबलू, मैकीनगला निवासी गुड्डू , बरेली के थाना सुभाषनगर गली नंबर आठ निवासी जगसेन पंडित भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 315 बोर व 12 बोर के  दो तमंचे और दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक चाकू, एक मोबाइल दो पायल बरामद की हैं।

लूट और चोरी की कबूल की वारदातें
पुलिस को पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने 23 मार्च 2018 को कसरक निवासी राधेश्याम और उसकी बेटी के साथ गांव से कुछ दूरी पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। 23 मार्च की रात गांव कसरक में श्रीपाल के मकान में नकब लगाकर नकदी जेवर, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें