फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाघोंट कर हुई थी छबीले की हत्या

Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में गर्रा नदी में रेत पर शुक्रवार छबीले (20) नाम के युवक का शव मिला था। इस मामले में मृतक की मां ने बेटे के हत्यारों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी किनारे राजघाट पुल से करीब 500 मीटर की दूरी पर रेत के गड्ढे में शुक्रवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो पाया गले में मफलर कसा है। मृतक के कपड़ों की तलाशी में उसका आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम छबीले (20) अंकित और पता मिर्जापुर के ढाई गांव का था। देर शाम पहुंचे परिवारवालों ने शव की शिनाख्त की और हत्या का अंदेशा जताया। इस मामले में मृतक की मां गुड्डी हत्या का आरोप एक नजदीकी पर लगाया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देरशाम उसकी रिपोर्ट मिली है। गला घोंटे जाने की मौत की वजह बताया गया है। उसी आधार पर धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों का खुलासा होने की उम्मीद है।- केके चौधरी, प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें