फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में कच्ची शराब से फिर एक युवक की मौत

Wed, 09 Sep 2015 11:58 PM IST
मुरादपुर/खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में कच्ची शराब से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही मौतों को आबकारी महकमा साधारण मौत बताकर पल्ला झाड़ लेता है। मृतक के परिवार के लोग भी पुलिस के पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं और अंतिम संस्कार कर देते हैं। इससे कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के हौसले बुलंदी पर हैं। गांव के तमाम घरों में कच्ची शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव सिहुरा का है। यहां का 35 वर्षीय युवक शराब पीने का आदी था। मंगलवार की शाम युवक ने जमकर कच्ची शराब पी। बुधवार सुबह उसके नहीं उठने पर परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो वह मृत मिला। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। गांव के कुछ लोगों ने घरवालों को समझाकर मामले को शांत करने के बाद गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करा दिया। युवक की मौत पर परिवार वाले कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
इसी गांव में 25 अगस्त 15 और चार सितंबर को भी कच्ची शराब पीने से दो लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। गांव में एक पखवाड़े में कच्ची शराब से तीन मौतें होने के बाद भी शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस और आबकारी महकमे के लोगों को गांव सिहुरा में कच्ची शराब के बड़े पैमाने पर चल रहे धंधे की पूरी जानकारी है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें