फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगा रहे लोगों पर बरसीं लाठियां

Wed, 09 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव निवासी शशि प्रकाश सिंह को बिना आरोप के थाने में रोके जाने के विरोध में उनके समर्थकों ने बुधवार की शाम आजमगढ़-बलिया राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे जहानागंज और सिधारी एसओ ने जाम को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए बवाल में दो सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें चार लोग गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन


बताते चलें कि सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव निवासी शशि प्रकाश सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह पर उनके ट्यूबेल के पास कुछ लोगों ने बंदूक से प्राणघातक हमला कर दिया था। उस समय वह शौच के लिए जा रहे थे। इसमें वह बाल-बाल बच गए। शशि प्रकाश ने इस घटना की सूचना लिखित रूप से थाने में दी। उन्होंने तीन लोगों को आरोपित किया था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बदमाशों द्वारा भागते समय छूट गई एक नाली बंदूक और कई कारतूस बरामद किए। पुलिस शशि प्रकाश सिंह को थाने ले आई थी।

बेवजह थाने पर उन्हें रोके जाने के विरोध में आठ सितंबर को उनके समर्थक एसपी सिटी और एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद भी जब नहीं छोड़ा गया तो उनके समर्थकों ने बुधवार को आजमगढ़-बलिया मार्ग के शाहगढ़ बाजार को शाम साढ़े चार बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सिधारी और जहानागंज एसओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शाम पांच बजे जाम खुल गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुए बवाल के बाद दो सिपाही प्रेमहंस, आशीष मौर्या, बलिया डिपो की रोडवेज बस चालक, मोहन राम और परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने देवदास सिंह, धर्मेंद्र यादव, बेलाल और रानू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ओमप्रकाश सिंह, कमलेंद्र यादव, राजकुमार राजभर और कमलेश कुमार फरार हैं। सिधारी एसओ रामनरेश ने बताया कि पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया। शशि प्रकाश सिंह का भाई कुछ लोगों को साथ लेकर जाम लगा रहा था। तभी पुलिस मौके पर पहुंची। भगदड़ में गिरकर कुछ लोग घायल हो गए। बताया कि देवदास अभी हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें