फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवां की बड़ौदा ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
जेवां की बड़ौदा ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास 
विज्ञापन
मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव जेवां स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास किया। चोर मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद कैश रुम को तोड़कर अंदर पहुंच गए, लेकिन लॉकर को नहीं तोड़ पाने के कारण बैंक की रकम बच गई। सुबह बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कर्मचारी बैंक बंद करने के बाद घर चले गए। बुधवार सुबह गांव का ही रहने वाला बैंक का सफाईकर्मी राजपाल बैंक खोलने पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना शाखा प्रबंधक देवराज सिंह को दी। शाखा प्रबंधक ने बैंक पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सुधीर कुमार सिंह, फिंगर प्रिंट के सहायक वैज्ञानिक गोपाल और डाग स्क्वायड प्रभारी नीत प्रकाश खोजी कुतिया लेकर मौके पर पहुंचे। खोजी कुतिया बैंक से कुछ ही दूर पर पेट्रोल पंप के पास जाकर रुक गई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पंप के चौकीदार को हिरासत में ले लिया है। शाखा प्रबंधक देवराज सिंह ने बताया कि चोर गेट का ताला तोड़कर बैंक के अंदर घुसे और इसके बाद कैश रुम के गेट के पास दीवार तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन लॉकर नहीं तोड़ पाने के कारण कैश जाने से बच गया। मैनेजर ने चोरी के प्रयास की तहरीर पुलिस को दे दी है। सीओ ने बताया कि चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बतातें चलें कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कैमरे होते तो चोरों का आसानी से पता लगाया जा सकता था।

मंगलवार को ही संभाला था मैनेजर ने चार्ज
पुवायां। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार मारवा का तबादला हो गया था, सोमवार को उन्हाेंने कार्यभार छोड़ दिया था। नवागत शाखा प्रबंधक देवराज सिंह ने मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण किया था और पहली की रात में बैंक में चोरी का प्रयास हो गया। 
विज्ञापन


बैंक में चौकीदार रखने के निर्देश
पुवायां। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद बैंक शाखा प्रबंधक देवराज सिंह को एक दो दिन के अंदर तलाश करके चौकीदार रखने के निर्देश दिए है। जिससे रात में बैंक की सुरक्षा हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें