एक युवक की लाश पीपल के पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस के काफी कोशिश करने के बावजूद देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मगर आशंका है कि युवक की हत्या की गई होगी।
ने एक अज्ञात युवक की लाश वरामद की है। लाश प्लास्टिक की रस्सी के सहारे गांव उदरिया के पास नहर किनारे पीपल के पेड़ से लटकी थी। पुलिस ने आसपास गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक को कहीं बाहर से लाकर पेड़ से लटका कर मारा गया है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि गांव उदरिया के पास नहर किनारे पीपल के पेड़ पर लाश लटकी है। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश नीचे उतरवाई। तलाशी लेने पर जेब में 15 रुपये और बीड़ी का बंडल मिला। पेड़ के पास ही प्लास्टिक के स्लीपर पड़े थे। मृतक आसमानी रंग की शर्ट और काली पैंट पहने था। लाश प्लास्टिक की नई रस्सी के सहारे लटकी थी। पुलिस ने आसपास गांवों के लोगों को बुलाकर लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बकौल पुलिस, तकरीबन पैंतीस साल का युवक हिंदू लग रहा है। अगर उसने आत्महत्या की होती तो आसपास का रहने वाला होता। शिनाख्त न होने से साफ है कि मृतक किसी बाहरी क्षेत्र का है। इससे यह भी शक है कि उसकी हत्या करके लाश यहां लाकर टांगी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।