फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Jul 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ताजूखेल में रहने वाले ओसीएफ रामदास सक्सेना के 27 वर्षीय बेटे अजय सक्सेना की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में एक सर्राफा व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अजय के फुफेरे भाई प्रदीप सक्सेना की कोतवाली क्षेत्र में छाया कुआं के पास रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। पिछले कुछ समय से अजय, प्रदीप की दुकान पर काम करने लगा था। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में सर्राफ की दुकान करने वाला राजवीर बाइक से प्रदीप की दुकान पर आया। उसने अजय को बुला लिया और उसे बाइक पर बैठकर कहा कि हनुमतधाम तक चलना है। अजय बाइक से राजवीर के साथ चला गया। प्रदीप के मुताबिक कुछ देर बाद उसकी दुकान के पास एक बाइक आई बाइक पर सवार युवक ने कहा कि पवन के दरवाजे के पास अजय के गोली मार दी गई है। अजय वहीं पड़ा है। प्रदीप बाइक सवार को देख नहीं पाया। इसके बाद बाइक सवार तेज रफ्तार से बाइक लेकर चला गया। गोली लगने की खबर लगते ही प्रदीप अपने साथी टोनी और अमित के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
अजय मोहल्ला हयातपुरा में सड़क किनारे पड़ा हुआ तड़प रहा था। अजय के पीठ में गोली लगी थी। अजय को आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर अजय ने दम तोड़ दिया। बरेली ले जाते समय अजय ने बीसलपुर के पास दम तोड़ दिया। बरेली रोड खराब होने की वजह से परिवार के लोग अजय को बीसलपुर रोड से बरेली ले जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


राजवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मोहल्ला गौहरपुरा कर रहने वाले राजवीर प्रदीप के पास सर्राफा की दुकान चलाता है। इसके साथ वह ब्याज का भी काम करता है। अजय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी राजवीर की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर कई दबिशें दीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

अजय की हत्या करने वजह नहीं स्पष्ट
अजय ने मृत्यु से पर्व पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजवीर ने उसके गोली मारी, लेकिन वह गोली मारने की वजह नहीं बता पाया। मौत के बाद पुलिस अजय की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

अजय की मौत से घर में मचा कोहराम
अजय अपने तीन भाइयों मनोज और विनय में सबसे बड़ा था। अजय की दो बहने रंजना और सपना की शादी हो गई है। परिवार के लोग अजय की शादी के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश में थे और उसकी जल्द ही शादी करना चाह रहे थे। अजय की मौत से मां प्रेमवती बेसुध हो गईं हैं। अजय की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

रामदास सक्सेना की तहरीर पर राजवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अजय की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंतिम संस्कार के बाद परिवार वालों से पूछताछ करके हत्या की वजह जानने की कोशिश की जाएगी। आरोपी राजवीर को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- केके तिवारी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें