फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव हथेल में बृहस्पतिवार को गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस तीन लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव हथेल निवासी रविंद्र सिंह का मझला बेटा देवेंद्र सिंह उर्फ छुटन्ने दिन में करीब दो बजे होलिका में आखत डालकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में मिले गांव के भूरे, धर्मेंद्र और गोपाल शराब पीकर गालियां दे रहे थे। उसके विरोध करने पर तीनों ने देवेंद्र को भी गालियां दीं और हमला बोल दिया। देवेंद्र किसी तरह से अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागा। मगर हमलावरों ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा और दौड़ाकर उसकी पीट में डंडा मार, जिससे देवेंद्र जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ बार करने शुरू कर दिए। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह वहीं बेदम हो गया। पता लगने पर पहुंचे परिवार वाले देवेंद्र को उइाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी भूरे और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
परिवार वालों के मुताबिक देवेंद्र का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। गाली दे रहे लोगों को समझाने की कोशिश करने पर शराब के नशे में चूर लोगों ने देवेंद्र पर हमला करके हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक मां रामसुमरनी का रो-रोकर बुरा हाल है। होली के दिन हुई मौत से घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें