फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की सरकारी अस्पताल में मारपीट

Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. रामकुमार वर्मा ने एक महिला पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, रोगियों से मारपीट करने, अस्पताल के अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं महिला ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रभारी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सत्यपाल शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा बुधवार को अस्पताल आईं और रोगियों के साथ ही अस्पताल के स्टाफ से गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर स्टाफ के साथ मारपीट की गई। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो रजनी शर्मा ने उनसे भी गाली गलौज किया और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रजनी शर्मा ने अभिलेख भी फाड़ दिए और गर्भवती महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इससे अस्तपाल में खलबली मच गई। 
मारपीट की घटना के बाद प्रभारी सहित तमाम डॉक्टर और अस्पताल का पूरा स्टाफ थाने पहुंचा और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वह लोग कार्य बहिष्कार कर देंगे। इसके बाद पुलिस ने रजनी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रजनी शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उधर रजनी शर्मा का कहना है कि वह बुधवार को दवा लेने अस्पताल गई थीं। इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी देने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें