फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बुखार से मौत, डेंगू का शक

Wed, 30 Sep 2015 11:08 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर में रहने वाली 25 वर्षीय शमा परवीन की शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक उनकी मौत डेंगू की चपेट में आकर हुई है। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी डॉ. मुईनुद्दीन खां ददरौल ब्लाक के गांव पिंगरा-पिंगरी गांव में प्राथमिक स्कूल में उर्दू के शिक्षक हैं। मंगलवार को दिन में उनकी पत्नी शमा परवीन को तेज बुखार आ गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पड़ोस के एक डॉक्टर को दिखाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्होंने दूसरे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। कोतवाली क्षेत्र में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में लगातार खराब होती गई। बुधवार की सुबह शमा परवीन ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों को आशंका है कि उनकी मौत डेंगू की चपेट में आकर हुई है। शमा की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटा हसन खां और एक बेटी नाज है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें