फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई विधवा  से युवक ने किया रेप

Wed, 28 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
- विरोध पर युवक ने हंसिये से काटी नाक
विज्ञापन

- मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विधवा को तन ढकने के लिए दिए कपड़े, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट 
 थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व खेत पर घास काटने गई अधेड़ विधवा के  साथ गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक द्वारा निर्वस्त्र कर दुराचार किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। आरोप है कि विधवा के विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह पर हंसिया से कई वार किए। इससे उसकी नाक कट गई। पीड़िता को खेत में निर्वस्त्र देख गांव वालों ने कपड़े लाकर दिए गए। तब वह अपने तन को ढक कर घर जा सकी। पुलिस ने इस गंभीर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटना 20 सितंबर को दिन के लगभग दो बजे की है। विधवा का आरोप है कि वह दोपहर में अपने खेत पर चारा काटने गई थी। जहां गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक ने उसे खेत में अकेला देखकर पीछे से पकड़ लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, उससे पहले ही युवक ने महिला के कपड़े फाड़कर उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दुराचार किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दुराचार का विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह पर हंसिया से कई वार किए, जिससे उसकी नाक कट गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। मारपीट की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और निर्वस्त्र पड़ी लहूलुहान महिला को कपड़े लाकर दिए। 
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह गंभीर हालत में ही थाने गई, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे अपने स्तर से इलाज करवाने की सलाह देकर थाने से टरका दिया। पीड़िता इलाज करवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने फिर थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना थाने पर नहीं है, जिससे इस मामले में कोई अभियोग दर्ज नहीं है। बाद जांच आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें