फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Jun 2015 09:06 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जंगला में रहने वाले फिरोज के रविवार की रात उनके तीन सालों ने ईदगाह में घेरकर गोली मार दी थी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महमंद जंगला में रहने वाले हाफिज इकबाल ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे फिरोज का पत्नी सलमा से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच एक साल पहले तलाक हो गया था। दस दिन पहले सलमा जबरन फिर से उनके घर में रहने आ गई, लेकिन फिरोज और उनके परिवार वालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया था। पांच दिन पहले सलमा अपने भाई अनीस, आरिफ और बाबू के साथ उनके घर में आई और घर में जबरन रहने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर सलमा के भाइयों ने फायरिंग भी कि थी, जिसकी तहरीर उन्होंने थाने में दी थी। शनिवार की रात आरिफ, अनीस और बाबू ने ईदगाह के पास फिरोज को रास्ते में घेरकर गोली मार दी थी। फिरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें