फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात के लिए चाबी नहीं देने पर स्कूल में तोड़फोड़

Sat, 25 Apr 2015 11:03 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राना परवीन ने स्कूल में बारात ठहराने को चाबियां नहीं दीं। इससे बौखलाए लोगों ने स्कूल में हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी देेते हुए रास्ते में घेरकर गाली-गलौज की। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर सदर पुलिस ने तीन लोेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के लोधीपुर क्षेत्र की इज्जतनगर कॉलोनी निवासी राना परवीन शहबाजनगर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि विद्यालय के रसोईया सुषमा ने 22 अप्रैल को गांव के रामनाथ की बेटी की शादी के लिए स्कूल की चाबी मांगी। इस पर राना परवीन ने उच्चाधिकारियों इज्जात के बगैर चाबियां देने से इनकार कर दिया। इससे बौखलाए रामनाथ, महेश गौतम, राजेश गौतम ने स्कूल में हमला बोल दिया। हमलावरों ने स्कूल में रखी कुर्सियां, रजिस्ट्रर, किताबें फेंकना शुरू कर दी। इससे स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी घबरा गए। हमलावरों ने राना परवीन से विद्यायल की चाबी छीनने की कोशिश की। राना परवीन के शोर मचाने पर स्कूल का स्टॉफ और आसपास की महिलाएं इकट्ठी हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद हमलावरों ने रिक्शे से घर वापस जा रही राना परवीन को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज की और हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जाने से मारने की धमकी देने और तोड़फोड़ करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें