फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की प्लेट गिरी, मासूम समेत दो की मौत

Mon, 12 Oct 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के बीम की सपोर्ट प्लेट गिरने से उसकी चपेट में आकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति और उसके नाती की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी, दामाद और एक अन्य नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में रहने वाले 35 वर्षीय ओमकार अपनी पत्नी 32 वर्षीय क्रांति देवी, दो माह के बेटे रोहित, सात साल के बेटे अंकुश और 55 वर्षीय ससुर रामेश्वर दयाल निवासी गांव नवदिया थाना बिलसंडा, पीलीभीत के साथ अपने साढ़ू संतोष के घर गांव ददरौल जा रहे थे। बरेली मोड़ पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर बीम से सपोर्ट प्लेट हटाने का काम चल रहा था। दोपहर का समय होने की वजह से मजदूर खाना खाने के लिए फ्लाई ओवर से नीचे उतर आए थे। चौराहा पर भीड़ होने की वजह से ओमकार परिवार के साथ ददरौल के लिए वाहन में बैठने को फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरने लगे। वहां मौजूद चौकीदार ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच फ्लाई ओवर के बीम पर लगी स्पोर्ट प्लेट गिरने लगी। जिसकी चपेट में आकर ओमकार, क्रांति देवी, उनका दो माह का बेटा रोहित, सात वर्षीय बेटा अंकुश और ससुर रामेश्वर दयाल घायल हो गए। घायलों को  जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रामेश्वर और दो माह के रोहित को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें