फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से संबंध का विरोध किया पड़ोसन ने तेजाब फेंका

Mon, 17 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ पड़ोस की महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पत्नी आपा खो बैठी। उसने शोर मचाया तो पड़ोसन ने अपने परिवार के साथ उसकी पिटाई कर दी। महिला पर तेजाब भी फेंका गया जो उसके पेट और कमर के हिस्से पर गिरा। झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर की गई है। पुलिस ने महिला की ओर से उसके पति और पड़ोसन समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर की है। तेजाब से झुलसकर गंभीर रूप से झुलसी शांति देवी ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसके पति जगदीश के पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध हैं। पड़ोसन के परिवारवाले भी इस बात को जानते हैं। शनिवार रात उसने अपने पति को पड़ोसन के  साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने विरोध किया तो पड़ोसन ने अपने पति तथा पुत्र के साथ उसकी पिटाई कर दी। पड़ोसन ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका पति भी पड़ोसन के ही पक्ष में बोल रहा था। थाने आने पर पुलिस ने तेजाब से झुलसी शांति देवी की तहरीर पर पति जगदीश, पड़ोसन और उसके पति तथा पुत्र के विरुद्ध धारा 323 व 324 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि महिला के कमर आदि हिस्से पर झुलसने के निशान हैं। महिला के बताए मुताबिक वह भी इसे तेजाब मानकर जांच कर रहे हैं। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट का भी इंतजार है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें