फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन के घर से नकली शराब और ढक्कन बरामद

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई नकली शराब।
विज्ञापन
कस्बे में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शराब कंपनी के सेल्समैन के घर से बड़ी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें तथा काफी संख्या में अंग्रेजी और देशी शराब बोतलों के ढक्कन व सूजे बरामद किए हैं। नकली शराब का धंधा करने वाला सेल्समैन पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई अनुज कुमार तिवारी ने शराब कंपनी के जीएम मुरारीलाल शर्मा व ग्रुप मैनेजर सुरेंद्रपाल सिंह के साथ कस्बे में मोहित के मकान में छापा मारा। छापे में मकान के अंदर एक कमरे में नकली अंग्रेजी शराब के सात-सात क्वार्टर, हाफ और काफी संख्या में शराब बोतलों के ढक्कन, सील करने वाले तीन सूजे प्लास्टिक की अलग-अलग बोरियों में बरामद हुए हैं। यहां बता दें कि क्षेत्र में नकली शराब बनाने का कारोबार बड़े पैमाने पर वर्षों से चल रहा है। क्षेत्र में पहली बार नकली शराब का एक छोटा कारोबारी पकड़ा गया है जबकि बड़े कारोबारी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
विज्ञापन

जिस मोहित के घर से नकली अंग्रेजी शराब और हजारों की संख्या मे अंग्रेजी व देशी शराब के ढक्कन पकड़े गये हैं वह कंपनी की ढ़ाईगांव स्थित देशी शराब का सेल्समैन है।- सुरेंद्रपाल सिंह, मैनेजर, चड्ढा ग्रुप मिर्जापुर-कलान क्षेत्र
चुनाव को लेकर चल रही धरपकड़ में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के संयुक्त प्रयास से नकली शराब का जखीरा पकड़ा गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।- धनंजय सिंह थानाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें