फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दर्ज कराई दुर्घटना की रिपोर्ट

Wed, 29 Apr 2015 11:36 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सरकारी अस्पताल में अचेत अवस्था में मिली महिला के पति ने बुधवार को खुटार थाने में मार्ग दुर्घटना में घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का पति और पुलिस दोनों सवालों का जवाब देने में टाल मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह सरकारी अस्पताल में एक महिला अर्धनग्न हालत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। डॉक्टरों ने महिला का परीक्षण कर नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जाहिर करते हुए जिला अस्पताल रेफर किया था। महिला के रिश्तेदार ने नशा देकर दुराचार की आशंका जताई थी। मंगलवार शाम परिवार के लोग महिला को जिला अस्पताल से लेकर चले गए। जानकारी करने पर बताया गया कि महिला को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। बुधवार दोपहर परिवार वालों ने बताया कि महिला को होश नहीं आया है।
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि महिला ने पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी बर्तन आदि खरीदने खुटार जा रही थी। गांव लालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई। जानकारी पाकर वह खुटार के सरकारी अस्पताल पहुंचा और पत्नी को जिला अस्पताल और उसके बाद लखनऊ ले गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि बर्तन आदि कैसे आए इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। जो तहरीर मिली है उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें