फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के गवाह को गोली मारी, गंभीर

Fri, 10 Jul 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कथावाचक आसाराम से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में पीड़िता शहर की बेटी और उसके परिवार के पक्ष में गवाही देने वाले कृपाल सिंह को शुक्रवार की रात कड़ी सुरक्षा वाले कैंट इलाके में बाइक सवार अज्ञात युवक ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गदियाना चुंगी के रहने वाले हाकिम सिंह के 35 वर्षीय बेटे कृपाल सिंह पीड़िता के पिता के साथ उनके ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। बिटिया के परिवार से लंबे समय से जुड़े होने के कारण कृपाल ने भी पीड़ित परिवार के साथ ही आसाराम से दीक्षा ली थी। आसाराम के कई आश्रमों वह सेवादार भी रहे। कुछ ही दिनों में कृपाल आसाराम के खासे विश्वासपात्र बन गए। लिहाजा आसाराम के तमाम राज से भी वाकिफ थे।
शुक्रवार की रात कृपाल ट्रांसपोर्ट का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। उस वक्त तेज बारिश होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था। कृपाल कैंट एरिया के इमली रोड पर मंदिर वाले तिराहे के पास पहुंचे थे कि इसी बीच बाइक से आए एक व्यक्ति ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली कमर के नीचे रीढ़ के पास लगते ही कृपाल गिर पड़े। उधर, से गुजरे राहगीरों की सूचना पर पहले पुलिस और बाद में घरवाले मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी जिंदगी खतरे में देख उन्हें बरेली रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें