फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से गैस भरा टैंकर घुसा, चालक की मौत

Wed, 21 Oct 2015 12:00 AM IST
जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तड़के शाहजहांपुर रोड पर गेहूं भरे खड़े ट्रक मेें सामने से आया गैस से भरा टैंकर जा घुसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हादसे की सूचना मृतक के घर पर भिजवाई।
विज्ञापन

कानपुर देहात क्षेत्र के गांव बहलपुर गहलोन निवासी 40 वर्षीय छुन्नू कानपुर से टैंकर में गैस लेकर पिपरोला स्थित गैस प्लांट पर जा रहा था। सुबह करीब छह बजे जब वह शाहजहांपुर रोड पर गांव पुरैना के सामने पहुंचा, तभी वहां रोड किनारे पहले से ही खड़े गेहूं भरे ट्रक में सामने से जा घुसा। हादसे के वक्त गेहूं भरे ट्रक में कोई नहीं था। हादसे में टैंकर के ड्राइवर की साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंस जाने से चालक छुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रक से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोगों का अनुमान है कि टैंकर चालक को झपकी आ जाने से यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से बच गया अन्यथा गैस लीक होने से स्थिति और भी खराब हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें