फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने से पिता-पुत्र घायल

Mon, 27 Apr 2015 08:28 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला नूरी नगर निवासी जिसतुल्ला अपने पिता सलामत के साथ बाइक से पुवायां क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार को घर जाते समय पूरनपुर मार्ग पर गांव ढकना मोड़ के पास एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी और बाइक को मौके पर छोड़ भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य घटना में गांव नवदिया दरोदग्रह निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी सुषमा को दवा दिलाने पूरनपुर गए थे। वापस घर आते समय गांव ढाका के पास बाइक फिसल जाने से दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सुषमा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें