फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Apr 2015 08:26 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा लापता होने के मामले में लड़के के पिता ने सेहरामऊ उत्तरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीलीभीत के गांव खांड़ेपुर निवासी जुम्मन के पुत्र वसीम की शादी पुवायां के गांव जेबां में तय हुई थी। 25 अप्रैल को निकाह होना था, लेकिन वसीम 23 अप्रैल को लापता हो गया। परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था। 24 अप्रैल को वसीम के मोबाइल से परिवार के लोगों को फोन आया। फोन करने वाले ने वसीम को हरियाणा के रोहतक में होना बताकर ले जाने को कहा। परिवार के लोग रोहतक पहुंचे तो लुधियाना आने को कहा गया। बाद में वसीम का फोन स्विच ऑफ हो गया।
परेशान लड़की पक्ष के लोग वसीम के पिता के साथ पीलीभीत जाकर एसपी से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराकर वसीम का पता लगवाने की गुहार की। एसपी के निर्देश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रविवार रात गांव खांड़ेपुर के शराफत, जमालुद्दीन, नसरूद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जुम्मन का आरोप है कि पुलिस ने रात में ही दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। उसने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द पता लगवाए जाने की मांग की है। सेहरामऊ उत्तरी के एसओ एसएस यादव ने बताया कि नामजद लोगों को रंजिशन फंसाने की नियत से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वसीम का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें