फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sat, 27 Jun 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला गदियाना निवासी 55 वर्षीय श्रीकृष्ण की शुक्रवार की रात टेंपो की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण रात करीब साढ़े आठ बजे पैदल घर से घूमने निकले थे। इसी दौरान निगोही की तरफ से आए तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसस वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से श्रीकृष्ण के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मेेढ़ के विवाद में मां-बेटों के फावड़ा मारा
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र गांव चौड़ेरा-चौड़ेरी में शनिवार को मेढ़ को लेेकर हुए विवाद में दो बेटों समेत मां को फावड़ा मारकर घायल कर दिया।
गांव देंवेंद्र का पड़ोसी खेत के मालिक से मेढ़ को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी खेत वाले ने अपने भाइयों के साथ मिलकर देवेंद्र और उसके भाई सोनपाल पर फावड़े से हमला कर दिया। बीचबचाव करने आई देवेंद्र की मां पर भी हमला कर दिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें