फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाठाधारी बदमाशों ने किशोर को बांधकर डाला

Sat, 06 Feb 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को छोटेलाल का पौत्र शैंकी खेत देखने पहुंचा तो उसे गन्ने के खेत में हलचल महसूस हुई। वह गन्ने में घुसा तो रिंकू को बंधा पड़ा देख बंधनमुक्त कराया और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद अपने परिवार के लोगों और रिंकू के पिता को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर गांव के तमाम लोग मौके पर आ पहुंचे। डरे सहमे रिंकू ने लोगों को पूरा वाकया बताया। इसके बाद परिवार के लोग उसे घर ले गए। पिता रतीराम ने बताया कि रिंकू बेहद डरा हुआ है और घर लाए जाने के बाद से बुखार में पड़ा है।
विज्ञापन

एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि रिंकू को बांधकर डाले जाने के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाश होने की जानकारी से गांव सुजानपुर, मोहनपुर सहित आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। गांव के लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें