क्षेत्र के गांव हटीपुर कुर्रिया निवासी नत्थू लाल का बेटा रवींद्र
सुबह करीब आठ बजे साइकिल से गांव डींगुरपुर के जनसेवा केंद्र में अपने राशन
कार्ड बनवाने के लिए गया था। फोटो कम पड़ने पर रवींद्र साइकिल से फोटो
लेने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में दोपहर करीब 12 बजे रवींद्र की साइकिल
डींगुरपुर नहर पुलिया से टिकी मिली और शव नहर में मिला। शव मिलने सूचना पर
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर मृतक के
घर में कोहराम मच गया है।