फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से किशोरी की मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामपुर में रविवार दोपहर दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, और चचेरी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। किशोरी के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

पुवायां के गांव रघुनाथपुर के मजरा रामपुर में रामबहादुर की पत्नी 45 वर्षीय रामरानी, पुत्री 18 वर्षीय सीमा देवी, भतीजी 14 वर्षीय काजल और भतीजे विनय की साली खीरी थाना क्षेत्र के गांव शीतलापुर निवासी 18 वर्षीय मीनू घर में बैठी थी। रविवार दोपहर अचानक रामबहादुर के घर की पक्की दीवार ढह गई, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
चारो घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया गया। डाम्क्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण काजल और मीनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीमा की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। परिवार के लोगों ने सीमा का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, इसके बाद पंचनामा भरकर शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। देर शाम सीमा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें