फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुराचार किया

Fri, 06 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरे दिन लड़की को पुवायां में छोड़कर भाग निकले आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
 घर से शौच के लिए गई किशोरी का एक युवक ने अपने बहनोई के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। उसने किशोरी को बहनोई के घर में बंधक बनाकर उससे रेप किया। आरोपी अगले दिन किशोरी को पुवायां में छोड़ गए। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके बहनोई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जनवरी की शाम उसकी 16 वर्षीय पुत्री खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां से गांव विक्रमपुर के रामनिवास ने गांव चौसेड़ा निवासी अपने बहनोई के साथ तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। रामनिवास लड़की को अपने बहनोई के घर चौसेड़ा ले गया। वहां लड़की को बंधक बनाकर उससे दुराचार किया। शुक्रवार सुबह पांच बजे इन लोगों ने लड़की को पुवायां में मोहम्मदी बस स्टैंड के पास छोड़ दिया और कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी। पुलिस ने रामनिवास और उसके बहनोई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें