फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को पकड़ा

Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार रेंज की गंगसरा बीट में रविवार रात गांव के लोगों ने सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि एक वनकर्मी ने ही उनसे लकड़ी कटवाई है। पुलिस ने लकड़ी ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी है। रविवार दोपहर बाद गांव नत्थापुर के कुछ लोग जलौनी लकड़ी लेने जंगल गए तो उन्हें चार लोग चोरी से सागौन का पेड़ काटते मिले। गांव के लोगों ने पेड़ काटने का विरोध किया तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। इस पर गांव के लोगों ने प्रधान बल्देव सिंह को मामले की जानकारी दी। रात में लगभग साढ़े आठ बजे प्रधान ने पुलिस को खबर दी और गांव के लोगों की मदद से पेड़ काट रहे लोगों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। मौके से बरामद लकड़ी ग्राम प्पधान की सुपुर्दगी में दे दी गई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे मजदूरी पर लकड़ी काटते हैं। एक वनकर्मी ही उनसे लकड़ी कटवाने का काम कराता है और लकड़ी को फर्नीचर बनाने वालों को महंगे दामों पर बेच दिया जाता है। पुलिस ने श्रमिकों के नाम, पते, बयान और मोबाइल नंबर नोट करके उन्हें छोड़ दिया। प्रधान बल्देव सिंह ने बताया कि कुछ लोग जंगल से लकड़ी का धड़ल्ले से कटान करा रहे हैं। लकड़ी को वाहनों में भरकर बाहर भेज दिया जाता है। वन रक्षक यदुनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें