फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका ने लगाया गैंगरेप का आरोप 

Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना कांट क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाली शादीशुदा सहायक अध्यापिका ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।  अध्यापिका के मुताबिक सोमवार को स्कूल जाते समय एक व्यक्ति ने दो लोगों की मदद से उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

थाना पुवायां क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला कांट क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। वह शहर के एक मोहल्ले में रहती हैं। अध्यापिका ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शादीशुदा हैं। कस्बा खुटार में रहने वाला एक युवक पिछले छह महीने से शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा है। वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। अध्यापिका ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उस युवक अपने दो साथियों के साथ रोक लिया और करने लगा कि उसके साथ निकाह कर ले नहीं तो बलात्कार करके जान से मार देंगे। उसके विरोध करने पर युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसे बाग में खींच ले गया। उस युवक ने अपने दो साथियों ने उसके साथ रेप किया। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची। अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ रजि अहमद ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि उसने शिक्षिका के साथ छह महीना पहले कोर्ट मैरिज की है। जिसके कागजात शहर में कमरे पर रखे हुए हैं। वह अध्यापिका के साथ छह महीना से किराए के मकान में एक साथ रह रहा था। मामले की जांच की जा रही है। जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें