फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन कैफे से चार जोड़े पकड़े

Sun, 22 Feb 2015 12:36 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कनौजिया मोड़ के पास गुलशन कैफे में शनिवार को दोपहर पुलिस की छापेमारी से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कैफे के अंदर बने केबिन से चार जोड़ों को हिरासत में ले लिया। कैफे मालिक पंकज अग्रवाल को शांतिभंग और पकड़े गए लड़कों का धारा 294 में चालान कर दिया गया। लड़कियों के परिवार वालों को थाने में बुलाकर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गुलशन कैफे में बने केबिन में लड़के-लड़कियां मुलाकात करते हैं। केबिन में पर्दा पड़ा होने की वजह से यह भी पता नहीं लगता कि अंदर क्या हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने महिला थाना की पुलिस के साथ दोपहर करीब 12 बजे गुलशन कैफे में छापा मारा। पुलिस ने अलग-अलग केबिन से चार जोड़ों को हिरासत में लिया। महिला थाना पुलिस पकड़ी गई लड़कियों को अपने साथ महिला थाना ले गई। कोतवाली पुलिस पकड़े गए लड़कों को अपने साथ कोतवाली ले आई। छापे में थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी मोहम्मद मोहितसम, इसी क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी दानिश और पास के मोेहल्ला अहमदपुरा रेती निवासी गुलरेश, हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के गांव रहगवां निवासी शोभित पकड़े गए। कैफे से लड़के-लड़कियों के पकड़ने की सूचना पर कोतवाली में भीड़ लग गई। पकड़े गए लड़के अपना मुंह छुपाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए लड़कों का धारा 294 और होटल मालिक पंकज अग्रवाल का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

घंटों के हिसाब से होती थी वसूली
कैफे में बने पर्दादार केबिन में बैठाने के एवज में लड़का-लड़कियों से मोटी रकम वसूली जाती थी। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और स्नैक्स आदि चीजाें की भी कीमत से ज्यादा रकम ली जाती थी।
विज्ञापन


होटल केे मालिक पंकज अग्रवाल का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। इसके साथ होटल में बने केबिन से पर्दे हटवा दिए गए हैं। आगे से पुलिस टीम लगातार कैफे पर अपनी नजर रखेगी।
विज्ञापन

- श्रीप्रकाश राय, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें