फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर की महिला की स्वाइन फ्लू से बरेली में मौत

Mon, 02 Mar 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव राइखेड़ा की निवासी मीनाक्षी वर्मा (25) की स्वाइन फ्लू से बरेली के एक निजी अस्पताल में रविवार की रात मौत हो गई। परिवार वालों ने सोमवार को गांव लाकर महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मीनाक्षी के पति राहुल ने बताया कि 17 फरवरी को उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। उनका शहर के कई प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराया गया। हालत बिगड़ने पर 24 फरवरी को उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। 25 फरवरी को मीनाक्षी की लार का सैंपल पीजीआई भेजा था। 28 फरवरी को पीजीआई से आई रिपोर्ट में मीनाक्षी का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद से उनका प्राइवेट अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मीनाक्षी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह मीनाक्षी के परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

चार माह के गर्भ से थी मीनाक्षी
निजी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक मीनाक्षी चार महीने के गर्भ से थीं। काफी हालत बिगड़ने पर मीनाक्षी को उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तो मृतक के परिवार के सभी सदस्यों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए दवाई दे दी गई थी।  
विज्ञापन


बरेली सीएमओ से सूचना मिल गई है कि राईखेड़ा की मीनाक्षी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। मंगलवार को गांव मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर कोई संक्रमित मरीज पाया गया तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. उमेश चंद्र यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें