फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष हत्याकांड खुलासे के करीब

Mon, 02 Mar 2015 11:16 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा के गांव भोजपुर निवासी संतोष कुमार की पुवायां के गांव बगड़ेर में लूट के दौरान की गई हत्या में शामिल पुवायां के गांव मजीदापुर के एक शातिर अपराधी विनोद को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया है। उसने घटना में हाथ होने कबूल कर लिया है। उसने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना मीरानपुर कटरा के गांव भोजपुर निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार 18 फरवरी को पुवायां की बाजार में चाइनीज सामान की दुकान लगाने आया था। शाम को देर हो जाने पर गांव बगड़ेर में अपने साले राकेश के यहां रुक गया। बुधवार की रात लूट के इरादे से उसके घर घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 19 फरवरी को एसपी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज को लाइन हाजिर कर दिया था।
नवागत कोतवाल अशोक कुमार सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। जांच में संतोष की हत्या में तीन बेहद शातिर तीन बदमाशों के शामिल होने का पता चला। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मजीदापुर के बदमाश को पकड़ लिया। उस पर बड़े अपराधिक वारदातों के तमाम मुकदमे चल रहे हैं। पूछताछ में उसने बताया कि संतोष चाइनीज सामान की बिक्री करता था। वह घटना के दिन संतोष अपने साले राकेश के घर गांव बगड़ेर में रुका था। उन लोगों को अनुमान था कि उसके पास ज्यादा रुपये हैं। वह लोग लूट के इरादे से घुसे तो संतोष एक बदमाश पर लिपट पड़ा, जिस कारण उसे गोली मार दी गई।
विज्ञापन

बदमाश ने गांव कैहमारा, नगर के मोहल्ला छावनी सहित चेरी और डकैती की कई घटनाओं में हाथ होना कबूल किया है। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी की बावत कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें