फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, छह घायल

Tue, 07 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अंजान चौकी के सामने मंगलवार तड़के स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इससे ड्राइवर समेत उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। मामूली चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव ससौगा निवासी 60 वर्षीय रमेश सिंह गांव के कुछ लोगों के साथ स्कार्पियो से सोमवार रात पुवायां क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार तड़के सभी लोग हरदोई के लिए वापस हो लिए। स्कार्पियो गांव का ही अजय सिंह चला रहा था। तड़के लगभग 4.20 बजे ये लोग शहर के अंदर घंटाघर के आगे अंजान चौकी के करीब पहुंचे, तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार छह लोग चोटिल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी रमेश सिंह को भर्ती कर लिया गया। जबकि अजय सिंह और थाना पचदेवरा के वीरू सहित पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें