फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी पर करा दिया मुकदमा

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपने सहपाठी युवक से प्रेमप्रसंग हो गया। इससे नाराज किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ बेटी से अश्लील बातें करने सहित एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आयु निर्धारण के लिए किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसे महिला थाने शाहजहांपुर भेजा है। एसओ गढ़िया रंगीन शंकर सिंह ने बताया कि एक दलित किशोरी के पिता ने गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक के विरुद्ध किशोरी से प्रेम प्रसंग की अश्लील बातें फोन पर करने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध धारा 294 व दलित उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि किशोरी की उम्र अभिलेखों के अनुसार 19 वर्ष से अधिक है। किशोरी प्रेमी युवक के साथ जाना चाहती है। किशोरी व युवक सहपाठी हैं तथा एक ही गांव के रहने वाले हैं। किशोरी के माता-पिता किशोरी के प्रेम प्रसंग से सहमत नहीं हैं इसलिए यह मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को किशोरी को अदालत में बयान के लिए पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें