फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममूर्ति के प्रचार वाहन से कुचलकर बालक की मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर में सपा प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा के प्रचार वाहन से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के दादा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव हीरपुर निवासी सत्येंद्र कुमार का दस वर्षीय बेटा अरुण कुमार शनिवार दोपहर लगभग दो बजे गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान जैसे ही उसने सड़क पार की, तभी सपा प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा का प्रचार वाहन आ गया। वाहन के नीचे कुचलकर अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रचार वाहन को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से अरुण के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। कांट थानाध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि अरुण के दादा बाबूराम की ओर से प्रचार वाहन के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि ड्राइवर को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसे दरोगा की सुपुर्दगी में दे दिया है। वाहन के पास राममूर्ति का प्रचार करने की अनुमति थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें