फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नमाज को निकला छात्र गायब

Sat, 25 Jul 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ में रहने वाले वकील ग्यासुद्दीन का 14 वर्षीय बेटा खिजर वारसी शुक्रवार को दोपहर एक बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। ग्सासुदद्दी ने सेंट्रल बार संघ के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को दिए प्रार्थना-पत्र में बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

वकील ग्यासुद्दीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा खिजर वारसी इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा 11 वीं का छात्र है। शुक्रवार को वह एक बजे घर से मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढने के लिए निकला था। इसके बाद से खिजर का कोई पता नहीं लगा। परिवार के लोगों ने उसको रिश्तेदारी और जान-पहचान में भी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। ग्यासुद्दीन ने बताया कि वह का मुकदमें की पैरवी कर हे हैं दो-तीन दिन पहले उनके पास इस इस मामले में एक धकमी भरा फोन आया था। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे का अपहरण तो नहीं कर लिया है। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें