फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर से छात्र  के अपहरण का प्रयास

Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कनौजिया स्कूल से निकल रहे छात्र का एक युवक ने अपने साथी के साथ अपहरण करने का प्रयास किया। छात्र के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला सिंजई निवासी कारोबारी जितेंद्र वाजपेयी का 12 वर्षीय बेटा शिवांग वाजपेयी, कनौजिया स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। जितेंद्र के मुताबिक सदर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने उनके बेटे को रास्ते में रोककर कहा कि अगर उसने अपने पिता से 50 हजार रुपये लाकर नहीं दिए तो वह उसका अपहरण कर लेगा। वह युवक परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर की मांग कर रहा था। करीब डेढ़ महीना से वह युवक उनके बेटे को परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को दिन में करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद उनका बेटा जब स्कूल से बाहर निकला तभी उस युवक ने अपने एक साथी की मदद से उसके अपहरण की कोशिश की। इसी बीच छात्र ने शोर मचा दिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें