फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से हजारों की चोरी

Mon, 31 Aug 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज बड़ी बिसरात में रहने वाले एलआईसी के लिपिक अमर कुमार के बंद घर से चोरों ने हजारों के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। शाम को घर पहुंचे लिपिक को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

अमर कुमार मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले हैं। वहां एलआईसी की घंटाघर शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं और मोहल्ला ककरा कलां में रहने वाले प्रेम बाल्मीकि के मकान में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को वह परिवार के साथ रक्षाबंधन बंधन के अवसर पर मकान में ताला डालकर अपने घर गए हुए थे। सोमवार की शाम करीब सात बजे अमर वापस आए तो उन्होंने घर के अंदर कमरे के ताला टूटा देखा। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 60 हजार के जेवर और सात हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें