फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम पर पथराव

Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची आबकारी टीम पर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन


शाहजहांपुर। दीपावली पर कच्ची शराब की तस्करी रोकने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सदर क्षेत्र के गांव मऊ वासक में छापेमारी करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने फायरिंग कर दी। टीम को वहां से भागना पड़ा। बाद में सदर पुलिस ने छापेमारी कर मऊ वासक से शराब तस्कर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने उसके खिलाफ में हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं शाम पांच बजे जियाखेल में भी छापेमारी के दौरान फायरिंग और पथराव हो गया। यहां आबकारी टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बीस लीटर शराब बरामद की है। पथराव व फायरिंग में किसी को चोट नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर पीपी सिंह टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह सदर क्षेत्र के गांव मऊ वासक में लेखपाल के घर छापेमारी करने पहुंचे, तभी वहां लेखपाल ने अपने साथियों के साथ आबकारी टीम पर हमला बोल दिया। इससे टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में सदर पुलिस गांव पहुंची और लेखपाल को गिरफ्तार कर लाई। उसके पास से एक पौनिया 315 बोर व दो खोखा कारतूस और बीस लीटर शराब मिली है। उसके तीन साथी धनपाल, सुनील, पहाड़ी फरार हो गए। वहीं शाम पांच बजे चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल में आबकारी इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने महेंद्र उफ मेेंबर के घर छापेमारी की तो महेंद्र भाग गया, टीम ने उसके पिता प्रहलाद को पकड़ लिया। प्रहलाद को लेकर आबकारी टीम अपने कार्यालय को जैसे ही लौटी, तभी पीछे से महेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ आ गया और उसने टीम पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। आबकारी टीम को हावी होते देख वह भागने के लिए नाले में कूदा तो उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फायरिंग व पथराव में किसी को चोट नहीं आई। आबकारी इंपेक्टर ने महेंद्र व उसके पिता के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें